
भोपाल
सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
27 फरवरी से शहर में चक्काजाम और काम बंद की चेतावनी|
20 फरवरी 2026 भोपाल नगर निगम के हजारों सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस (ट्रेड यूनियन 7262) ने आज नगर निगम कमिश्नर को एक पत्र सौंपते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 27 फरवरी 2026 से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

भोपाल नगर पालिक निगम द्वारा फेस अटेन्डेंस की जा रही है, जिसके अन्तर्गत समस्त भोपाल नगर पालिक निगम के सभी जोनों में कर्मचारियों द्वारा अपनी फेस अटेन्डेंस का विधिवत रूप से पालन किया जा रहा है, उसके उपरांत भी वेतन भुगतान में सभी जोनों में विसंगतियां पाई जा रही हैं|
• कछ कर्मचारियों को 10 दिन, 15 दिन, 20 दिन का मात्र भुगतान किया जा रहा है
• जिससे कर्मचारियों के परिवार के पालन पोषण में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
• कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त हो रहा है।
माह फरवरी-2026 का अंतिम सप्ताह चल रहा है, किन्तु आज दिनांक तक वेतन के एरियर्स का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे भोपाल के समस्त दैनिक वेतन कर्मचारियों में रोष व्याप्त है ।
•संगठन क़े पदाधिकारी का कहना हैँ की यदि वेतन विसंगतियों एवं वेतन एरियर्स के भुगतान को दिनांक 24 फरवरी तक प्रदान नहीं किया जाता है तो संगठन दिनांक 27 फरवरी 2026 से काम बंद करके अपने हक अधिकार के लिए मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पर्ण जिम्मेदारी भोपाल नगर निगम प्रशासन और उन अधिकारियों की रहेगी ।
