
जबलपुर
लीज होल्ड भूमि जल्द हो फ्री होल्ड,जनता को न हो किसी प्रकार की असुविधा: डॉ अभिलाष पाण्डेय*
विधायक अभिलाष पाण्डेय की पहल पर बड़ी राहत, जबलपुर प्रदेश में 3 माह के भीतर लीज होल्ड भूमि होगी फ्री-होल्ड
भोपाल 20 फरवरी
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज जबलपुर उत्तर-मध्य से विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने क्षेत्र के 5,000 से अधिक परिवारों की लीज होल्ड भूमि को फ्री-होल्ड कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विधायक द्वारा लगाए गए तारांकित प्रश्न (क्र. 1411) पर चर्चा के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगामी तीन माह के भीतर कार्यवाही पूर्ण करने का बड़ा आश्वासन दिया है।–
-विधायक पाण्डेय पिछले एक वर्ष से इस विषय पर लगातार संघर्षरत हैं इस विषय पर मार्च 2025 में सबसे पहले ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन का ध्यान खींचा था।
-जुलाई 2025 में इससे संबंधित प्रश्न लगाकर एवं बजट सत्र में आज पुनः तारांकित प्रश्न लगाकर सदन का ध्यान इस जनहित के विषय की ओर आकर्षित किया।
-मध्यप्रदेश शासन की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नियमों के सरलीकरण के लिए स्वयं सभी नगर निगम कमिश्नरों की बैठक लेंगे
-3 महीने में इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। विधायक ने इस सकारात्मक निर्णय के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री का आभार भी व्यक्त किया ।
