
भोपाल
अब दिल्ली तक पहुंचाने की तैयारी हैँ. 17 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय के सामने 26.5 टन संदिग्ध गौमांस से भरे कंटेनर के पकड़े जाने का मामला.

जय माँ भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की CBI जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने शुक्रवार शाम भवानी चौक पर आंदोलन को अगले चरण में ले जाने का ऐलान किया।प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में भानु हिंदू ने लिखा है कि 17 दिसंबर को पकड़े गए कंटेनर का मांस नगर निगम से जुड़े ठेका संचालित स्लॉटर हाउस से निकला बताया गया है। इसे प्रशासनिक लापरवाही और संरक्षण से जुड़ा गंभीर मामला बताया गया है। पत्र में दावा किया गया है कि इतने बड़े स्तर पर संदिग्ध मांस पकड़़े जाने के बावजूद अब तक सीमित कार्रवाई ही हुई है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले म संगठित नेटवर्क की भूमिका हो सकती है, जिसकी स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।

संगठन ने घोषणा की है कि भोपाल से 1000पोस्टकार्ड प्रधानमंत्नी को भेजे जाएंगे। साथ ही प्रदेशभर के 1लाख युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन का कहना है कि यह लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का प्रयास है।

CBI जांच और सख्त कार्रवाई की मांग.
मुख्य बिंदु
पत्र में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं
- पूरे मामले की CBI से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच।
- दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और सम्बंधित नेटवर्क पर दंडात्मक कार्रवाईं।
- गौ संरक्षण से जुड़़े अपराधों पर शून्य सहनशीलता नीति का प्रभावी क्रियान्वयन।
- संगठन का कहना है कि आयोग कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक ज्ञापन और प्रदर्शन के बावजूद अपेक्षित कर्राई नहीं हुईं, इसलिए अब मामला प्रधानमंत्री के समक्ष रखा गया है।
