
भोपाल में 8वें जनऔषधि दिवस 2026 का भव्य आयोजन
भोपाल, 7 मार्च 2026
देशभर में सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत आज 8वें जनऔषधि दिवस 2026 का भव्य आयोजन मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल के ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि –
मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग रहे।
कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ . प्रभाकर तिवारी , वरिष्ठ संयुक्त संचालक, NHM, तथा डॉ . संजय जैन , अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (मध्यप्रदेश), विवेक शर्मा , जोनल मैनेजर, PMBI (जनऔषधि विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मध्यप्रदेश के शीर्ष 5 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनऔषधि केंद्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जनऔषधि परियोजना के लाभों एवं सस्ती दवाइयों की उपलब्धता के प्रति जागरूक करना रहा।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि जनऔषधि योजना के माध्यम से आम नागरिकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध हो रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएँ अधिक सुलभ बन रही हैं। उन्होंने जनऔषधि केंद्र संचालकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनऔषधि केंद्र संचालक, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, छात्र-छात्राएँ तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने इस योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
