भारत भ्रमण साइकिल यात्रा अभियान के तहत 12 ज्योतिर्लिंग एवं चार धाम की यात्रा के संकल्प

हरदा

MP के धीरज चंदेवा साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा का लिया संकल्प अब तक 10 राज्यों में तय किए 7 हजार किमी, नेपाल तक पहुंची यात्राआज के दौर में जब कुछ कदम चलने के लिए भी लोग वाहन का सहारा लेते हैं, हर व्यक्ति आराम और सुविधाओं का आदी होता जा रहा है, ऐसे समय में मध्यप्रदेश के हरदा जिले का एक युवा केवल साइकिल के भरोसे पूरे देश की यात्रा पर निकल पड़ा है। यह यात्रा केवल दूरी तय करने का प्रयास नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, साहस और समाज को सकारात्मक संदेश देने की प्रेरणादायक मिसाल है, जो युवाओं को आगे बढ़ने की नई दिशा दिखाती है।मध्यप्रदेश के हरदा जिले के निवासी है, धीरज चंदेवा कहार पुत्र गोपाल दास चंदेवा, हरदा जिले में खेड़ीपुरा कहारवाड़ी निवासी इन दिनों अपनी अनोखी और साहसिक साइकिल यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। धीरज कहार भारत भ्रमण साइकिल यात्रा अभियान के तहत 12 ज्योतिर्लिंग एवं चार धाम की यात्रा के संकल्प के साथ निकले हैं। उनकी यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवनशैली का संदेश भी दे रही है।धीरज कहार ने बताया कि उनकी यह साइकिल यात्रा हरदा से 22 सितंबर 2025 को प्रारंभ हुई थी। अब तक वे देश के लगभग 10 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं और करीब 7 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी साइकिल से तय कर चुके हैं। वर्तमान में वे नेपाल पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने काठमांडू एवं पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए। नेपाल से वे आगे उत्तर प्रदेश स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य ज्योतिर्लिंगों एवं चार धाम की ओर अपनी यात्रा जारी रखेंगे।हरदा के उनके मित्र राजू हरने और गौरव चोलकर से हाल ही में हुई चर्चा के दौरान, जब धीरज नेपाल में थे, उन्होंने बताया कि इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यात्रा के दौरान वे जगह-जगह लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्रकृति को बचाने और साइकिल को स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम बनाने की अपील कर रहे हैं।धीरज का कहना है कि साइकिल यात्रा से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि प्रकृति के करीब रहने और समाज से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिलता है। यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, जिससे उनका संकल्प और भी मजबूत हुआ है।जहां-जहां वे पहुंचे, वहां स्थानीय लोगों ने उनकी इस कठिन, साहसिक और प्रेरणादायक साइकिल यात्रा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की यात्राएं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं और देश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करती हैं। हरदा के धीरज की यह साइकिल यात्रा निश्चित रूप से आस्था, संकल्प और साहस का प्रेरक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!